न् यूजीलैंड बनी वर्ल्ड चैंपियन, महिला टी-20 फाइनल में हराया साउथ अफ्रीका
न्यूजीलैंड ने पहली बार विमेंस टी-20 वल्र्ड कप का खिताब जीत लिया है। टीम ने रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए फाइनल में साउथ अफ्रीका को 32 रन से हराया। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 158 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 126 रन ही बना सकी। न्यूजीलैंड के लिए अमेलिया केर प्रदर्शन किया। उन्होंने 43 रन बनाए और 3 विकेट भी लिए। न्यूजीलैंड के लिए अमेलिया केर 43ए बू्रक हैलीडे 38 और सूजी बेट्स ने 32 रन बनाए।
साउथ अफ्रीका के लिए नॉनकुलुलेको म्लाबा ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। क्लो ट्रायॉनए नादिन डी क्लार्क और अयाबोंगा खाका को 1.1 विकेट मिला। कीवी टीम 14 साल बाद फाइनल में पहुंची है। इससे पहले टीम 2009 और 2010 दोनों वल्र्ड कप के फाइनल में पहुंची थी लेकिन दोनों बार उसे हार का सामना करना पड़ा था।