Delhi Metro में नौकरी का मौका, अभ्यर्थी इस डेट तक करें आवेदन
अभ्यर्थी आठ नवंबर तक करें आवेदन, देना होगा पर्सनल इंटरव्यू
संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे
दिल्ली मेट्रो में नौकरी कैसे पाएं? इंटरनेट पर ये सवाल खूब पूछा जाता है, बता दें, दिल्ली मेट्रो में नौकरी करने का अवसर आ गया है, क्योंकि डीएमआरसी यानी दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने एक दो नहीं बल्कि विभिन्न पदों पर आवेदन मंगाए हैं। इच्छुक उम्मीदवार दिल्ली मेट्रो रेल. कॉम से आवेदन कर सकेंगे। इन पदों में सुपरवाइजर, जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट सेक्शन इंजीनियर, सेक्शन इंजीनियर और सीनियर सेक्शन इंजीनियर आदि शामिल हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कम से कम 60 पर्सेंट अंक या समकक्ष सीजीपीए स्कोर जरूरी है।
उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 55 साल, लेकिन 62 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार केवल ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंं। इसके लिए आपको पर जाने की जरूरत होगी। यहां मौजूद आवेदन फॉर्म को भरकर पर मेल या डाक करना होगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, दिल्ली मेट्रो रिकू्रटमेंट 2024 की आखिरी तारीख आठ नवंबर 2024 है। इन पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा, लेकिन पर्सनल इंटरव्यू होगा। जो लोग इसमें पास हो गए उन्हें मेडिकल टेस्ट देना होगा।
डाक का पता
कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन), दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, मेट्रो भवन, फायर ब्रिगेड लेन, बाराखंभा रोड, नई दिल्ली
