BharmourHimachal Pradesh

हिमाचल किसान कांग्रेस की ब्लाक ईकाई भरमौर की नवगठित कार्य कारिणी की पहली बैठक गरोला मे ब्लाक किसान कांग्रेस अध्यक्ष श्री शंकर दास की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

आज हिमाचल किसान कांग्रेस की ब्लाक ईकाई भरमौर की नवगठित कार्य कारिणी की पहली बैठक गरोला मे ब्लाक किसान कांग्रेस अध्यक्ष श्री शंकर दास की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई । बैठक मे बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस चम्बा डाक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि जिला मे किसान कांग्रेस की सक्रियता बढाने के अतिरिक्त जिला मे किसानो को पेश आ रही खेती बाडी व बागवानी सम्बंधी समस्याओ को समय बद्ध तरीके से हल किया जा सके और मुख्य मन्त्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व मे प्रदेश सरकार की किसानो के लिए महत्वपूर्ण योजनाओ को घर-द्वार तक पहुंचाया जा सके । मुख्यमन्त्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की किसानो के प्रति रचनात्मक और सकारात्मक सोच व योजनाएं लेकर जिला चम्बा के अन्तर्गत गठित ब्लाक किसान कांग्रेस की बैठक मे उपस्थित होकर ब्लॉक से सम्बंधित किसान समस्याओ से भी अवगत होकर उन समस्याओ को सम्बंधित विभागो के जिला व ब्लाक अधिकारियो से हल करवाऐंगे जिस संदर्भ मे आज वह ब्लॉक किसान कांग्रेस भरमौर की बैठक मे हिस्सा लिया है जबकि गत दिवस ब्लाक किसान कांग्रेस चम्बा की बैठक मे उपस्थित थे व 23 अक्टूबर को ब
और 24 अक्टूबर को ब्लॉक किसान कांग्रेस चुराह की बैठक मे उपस्थित होगे और किसान समस् अवगत होकर सरकार से संबंधित समस्याओ को प्रदेश के कर्मठ मुख्य मन्त्री ठाकुर सुखविंदर सिंह व प्रदेश के वरिष्ठ अनुभवी कृषि मन्त्री चौधरी चन्द्र कुमार के ध्यान मे उचित समाधान के लिए लायेंगे व जिला चम्बा के किसानों को लाभान्वित करने के लिए जिला चम्बा को भी जायका प्रोजेक्ट के अन्तर्गत शामिल करने का अनुरोध करेगे । उन्होने बताया अगर मौसम अनूकुल रहा तो वह नवंबर के प्रथम सप्ताह मे किलाड (पांगी) का दौरा करेगे व वहां ब्लॉक किसान कांग्रेस पांगी की नवगठित कार्य कारिणी के साथ बैठक करेगे।
बैठक मे जिला किसान कार्य कारिणी सचिव श्री सुरेश कुमार,
व वित सचिव श्री चन्द्र मोहन के अतिरिक्त ब्लॉक किसान कांग्रेस भरमौर सचिव मनोहर लाल उपस्थित रहे