Himachal PradeshMandi

नशा बेचकर बनाया करोड़ों का मकान, चिट्टे की सौदागर महिला के खिलाफ जांच शुरू

Spread the love

मंडी में पुलिस ने चिट्टे की सौदागर महिला के खिलाफ जांच शुरू, टीसीपी नियमों की उड़ी धज्जियां

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे
युवाओं को जानलेवा नशा हेरोइन चिट्टे के दलदल में धकेलने वाली उमा देवी उर्फ मोमबत्ती ने नशे के काले कारोबार से करोड़ों का अवैध तीन मंजिला आलीशान मकान बना दिया है। टाइलों और लाखों रुपए के फर्नीचर से चमचमाते घर में सभी सुविधाएं हैं, लेकिन मकान के लिए न ही नगर निगम से नक्शा पास करवाया गया और न ही स्वीकृति ली गई है। यही नहीं, विद्युत और बिजली बोर्ड द्वारा मकान में बाकायदा कनेक्शन भी लगाए हैं। काली कमाई से तैयार इस घर से मोमबत्ती कई सालों से अपना अवैध कारोबार चलाती आ रही है। इसी घर से पुलिस ने कुछ दिन पहले छापामार कर चिट्टे की बड़ी खेप और डेढ़ लाख रुपए बरामद किए थे, जिसके बाद महिला, उसका बेटा और भानजा अब न्यायिक हिरासत में है। इस मामले के बाद अब नगर निगम ने भी मोमबत्ती के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। मोमबत्ती ने अवैध निमार्ण करके टीसीपी के नियमों की अवहेलना की है।
जिसकी जांच के लिए शुक्रवार को नगर निगम मंडी की चार सदस्यों की कमेटी मोमबत्ती के घर पहुंची और और पुलिस की मौजदूगी व सुरक्षा के बीच घर की पैमाइश की गई। रिपोर्ट दो दिनों की भीतर भीतर नगर निगम मंडी के आयुक्त एचएस राणा को सौंप दी जाएगी। बिजली, पानी के कनेक्शनों क ी जांच के लिए विद्युत बोर्ड और जल शक्ति विभाग को भी कहा जाएगा। पैमाइश के दौरान कमेटी के सदस्यों के साथ साथ नगर निगम मंडी के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
बिना पंजीकरण घर पर बांधे खुंखार कुत्ते
उमादेवी के घर की जांच करने से पहले बाकायदा नगर निगम ने पुलिस से सुरक्षा मांगी थी। घर पर खतरनाक कुत्ते होने के कारण नगर निगम की टीम जाने से डर रही थी।