विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का प्रवास कार्यक्रम जारी
29 अक्तूबर को डुंढियारा बांग्ला में जल शक्ति विभाग के उप-मंडल कार्यालय का करेंगे उद्घाटन
विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे चम्बा,
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया दो दिवसीय चंबा प्रवास पर रहेंगे।
विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष 28 अक्तूबर को प्रातः11:30 बजे सिहुंता पहुंचेंगे।
29 अक्तूबर को 11:30 बजे डुंढियारा बांग्ला में जल शक्ति विभाग के उप-मंडल कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।
उन्होंने बताया कि 30 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष 11:30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलेरा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे।
3 नवंबर को विधानसभा अध्यक्ष प्रातः 8:30 बजे धर्मशाला के लिए रवाना होंगे
