नौकरियों को लेकर जयराम ठाकुर ने साधा सुक्खू सरकार पर निशाना, लगाए ये गंभीर आरोप
विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे
शिमला। भारतीय जनता पार्टी के नेता व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री का मीडिया स्पष्टीकरण आज थोड़ी देरी से हुआ क्योंकि उनके पास बैक डेट की अधिसूचना हाथ नहीं आई थी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विचित्र परिस्थितियां चल रही हैं व्यवस्था परिवर्तन के बजाय व्यवस्था पतन का कार्य चल रहा है ऐसा हिमाचल के इतिहास में पहली बार हुआ है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में एक अधिसूचना जारी होती है फिर उसके ऊपर प्रतिक्रिया आती है और उसके बाद उसको बैक डेट में बदल दिया जाता है, ऐसी ही नोटिफिकेशन हिमाचल प्रदेश में नौकरियां समाप्ति की भी हुई । वैसे तो नोटिफिकेशन 26 अक्टूबर की है पर इस नोटिफिकेशन को 23 अक्टूबर की डेट में बनाया गया।
जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पल-पल पलटू राम की सरकार चल रही है। अधिसूचनाओं पर लीपापोती कर ठीक करने का प्रयास लगातार बना हुआ है। उन्होंने कहा कि जब चुनाव आए थे तो कांग्रेस पार्टी झूठी गारंटीयों का प्रचार कर रही थी, उनके नेताओं ने कहा था कि हिमाचल प्रदेश में पांच लाख नौकरियां, एक साल में एक लाख नौकरियां और 65000 खाली पदों को भरा जाएगा। पर दो साल का कार्यकाल समाप्त हो गया है इस सरकार ने सही आंकड़ों के मुताबिक एक भी नौकरी युवाओं को नहीं दी है। यह सरकार जीरो परफॉमेंस वाली सरकार है, कांग्रेस सरकार ने जो वादे किए थे उसके विपरीत ही काम चल रहा है।
उन्होंने कहा कि हैरानी की बात तो यह है की मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मीडिया को पूरी बातें पढ़कर आने को समझते हैं, ऐसा प्रतीत होता है कि हिमाचल प्रदेश में दो ही लोग ज्ञान के भंडार हैं
