जनजातीय क्षेत्र भरमौर के अंतर्गत आते राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांह में डेढ़ वर्ष से गणित के अध्यापक का पद खाली
विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे
जनजातीय क्षेत्र भरमौर के अंतर्गत आते राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांह में डेढ़ वर्ष से गणित के अध्यापक का पद खाली है जिसकी वजह से बच्चों की पढ़ाई का खासा नुकसान हो रहा है स्कूल प्रबंधन समिति का कहना है कि एक और जहां मुख्यध्यापक, भाषा अध्यापक और शारीरिक अध्यापक के पद खाली चले हुए है लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि गणित के अध्यापक का पद डेढ़ साल से खाली चला हुआ है स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान राम सिंह ने बताया कि वर्तमान में करीब 30 विद्यार्थी इस स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं जिनको भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अन्दर गणित के अध्यापक की नियुक्ति नहीं होती है तो मजबूरन उन्हें धरना प्रदर्शन के लिए उतरना पड़ेगा उन्होने बताया कि इस मामले में सरकार उनके साथ सौतेला व्यवहार इसलिए भी कर रही है क्योंकि जब हम अभिभावकों ने अपने पैसों पर अध्यापक की नियुक्ति करनी चाहे तो उसमें भी शिक्षा विभाग ने यह कहकर अडंगा डाल दिया कि बिना अनुमति किसी भी अध्यापक की नियुक्ति स्कूल प्रबन्धन समिति नही कर सकती स्कूल प्रबन्धन समिति के सदस्य और सांह पंचायत के पूर्व प्रधान स्वरूप कुमार ने बताया कि पहले सरकार ने इस स्कूल को भवन से वंचित रखा और अब जब नया भवन मिल गया है तो स्टाफ का अभाव है सभी सदस्यों ने सरकार और भरमौर प्रशासन को चेताते हुए कहा कि अगर एक सप्ताह के अन्दर गणित के अध्यापक की नियुक्ति नहीं हुई तो उन्हे मजबूरन धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा जिसकी पूरी जिमेवारी सरकार और भरमौर प्रशासन की होगी।
