Himachal Pradesh

अनुराग का तंज, कांग्रेस सरकार ने अभी तक पूरे नहीं किए वादे

Spread the love

संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है, प्रदेश में समस्याओं का अंबार लग गया है। कांग्रेस पार्टी ने सरकार बनाने के समय किए वादों को पूरा नहीं कर जनता को छलने का काम किया है। यह बात पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने अपने ऊना दौरे के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वादे तो पूरे नहीं किए, उल्टा लोगों का अधिकार लेने का काम किया है। आज देश भर में हिमाचल की कांग्रेस सरकार की कार्यपद्धति की वजह से प्रदेश की जगहंसाई हो रही है। प्रदेश पर महंगाई का बोझ, इंडस्ट्री के साथ बेरुख़ी, कर्मचारियों को सैलरी-पेंशन के लिए तरसाना दिखाता है कि कांग्रेस से सरकार चलाई नहीं जा रही।
सांसद अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी को भी जमकर लपेटे में लिया। काबिलेगौर है कि आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने अरविंद केजरीवाल की जान को खतरा बताते हुए कहा था कि अगर ऐसा होता है तो इसके लिए भाजपा जिम्मेदार होगी। जिस पर अनुराग ठाकुर ने जवाब देते हुए कहा कि किसी न किसी भ्रामक और भृमित करने के बयान देने की आदत से मजबूर और सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए कुछ राजनीतिक दलों के लोग ऐसा करते हैं।