राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमौर में राष्ट्रीय सेवा योजना कैंप में बच्चों को कृषि, बागवानी व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया
विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमौर में राष्ट्रीय सेवा योजना कैम्प के छठे दिन मंगलवार को रिसोर्स पर्सन नवीन ठाकुर कृषि प्रसार अधिकारी भरमौर ने बच्चों जीवी को घरेलू खेती, कृषि व बागवानी बारे विस्तृत जानकारी दी।
बच्चों को किचेन गार्डन , मधु मक्खी पालन व फूलों की खेती करने बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की।
एन एस एस प्रभारी विजय शर्मा ने बच्चों को इस अमल करने की अपील की ।
इससे पहले बच्चों ने सिविल अस्पताल भरमौर मेंएन एस एस स्वयं सेवियों द्वारा साफ सफाई भी की गई।
