फूड & सेफ्टी विभाग द्वारा चेकिंग के दौरान चार से पांच सो किलोग्राम पनीर,व मिठाइयों में उपयोग किए जाने वाले खोया को नाले में फेंका
फूड & सेफ्टी विभाग के अधिकारी दीपक आनंद
नेक सिंह ठाकुर ट्राइबल टुडे
हिन्दू धर्म में सबसे बड़े त्योहारों में सबसे पहले माता जी के नवरात्रे है तो वहीं दूसरे में भगवान श्री राम जी को समर्पित दीपावली त्योहार को हिंदू लोग बड़े ही श्रद्धा पूर्वक मनाते है। लोग अपने आराध्य देव की पूजा करने तरह तरह की मिठाइयों का उपयोग जरूर करते है, पर आज कल शातिर लोग ज्यादा कमाई के लालच में इन त्योहार के दिनों में लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने से भी नहीं चूकते है। तथा खराब पनीर, खोया, इत्यादि को दुकानों में चोरी छिपे बेच देते है,पर फूड & सेफ्टी विभाग की चल रही सतर्कता के चलते इन दिनों उन लोगों पर नकेल कसी जा रही है, और कई क्विंटलो के हिसाब से फूड & सेफ्टी विभाग ने नष्ट कर दिया जिनको की यह लोग गाड़ी में भरकर बेचने के लिए ले शहर में बेचने जा रहे थे।
इस बारे जानकारी देते हुए फूड & सेफ्टी विभाग के अधिकारी दीपक आनंद ने बताया कि आने वाले दीपावली त्योहार के मद्देनजर अब तक हमारे विभाग द्वारा 28, सेंपल भरे गए है,
जिनकी जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया गया है।और इसी के साथ अन्य जांच के दौरान एक गाड़ी में से 80,किलो मिठाइयों जोकि जांच के दौरान गुणवत्ता से सही नहीं पाई गई जिनको की वहीं पर नष्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इसी के साथ करीब 400,किलोग्राम पनीर जोकि गुणवत्ता के आधार पर ठीक नहीं था उसको भी वहीं पर नष्ट कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जैसा कि अभी त्योहार का सीजन जोरशोर से चला हुआ है और ऐसे में लोग रंगदार मिठाइयों की कम से कम खरीदारी करे इसके इलावा और दूसरी कोई भी मिठाइयों की खरीदारी करें उसकी गुणवत्ता की अवश्य जांच कर ले।
