Himachal Pradesh

Paragliding का शौक पड़ा महंगा, बिलिंग में हवा में टकराए दो विदेशी पायलट, एक की मौत

Spread the love

पैराग्लाइडिंग का शौक पड़ा महंगा, बेल्जियम का निवासी था हादसे में मारा गया पायलट

संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे
पैराग्लाइडिंग घाटी बीड़ बिलिंग की टेक ऑफ साईट बिलिंग से उड़ान भरने के मात्र कुछ समय बाद दो विदेशी फ्री फ्लायर आपस में टकरा गए। हादसे में एक विदेशी पायलट की मौत हो गई, जबकि दूसरा पायलट बाल-बाल बच गया। मिली जानकारी के सुबह 11 बजे के करीब बेल्जियम से आए विदेशी पायलट ने बतौर फ्री फ्लायर उड़ान भरी। उसी दौरान एक अन्य विदेशी पायलट ने भी उड़ान भरी। थोड़ी देर बाद बिलिंग के ऊपर की तरफ लावण टीला के पास दोनों पायलटों की टक्कर हो गई, जिसके चलते बेल्जियम के पायलट का पैराग्लाइडर क्षतिग्रस्त हो गया है और वह गहरी घाटी में पैराग्लाइडर सहित पेड़ पर अटक गया और उसकी मौत हो गई। हादसे में शामिल दूसरा पायलट सुरक्षित है।
इस बात की जानकारी मिलते ही बीड से पुलिस दल एबीपीए की रेस्क्यू टीम सहित मौके पर पहुंचा और बड़ी मुश्किल से उस विदेशी पायलट के शव को पेड़ से उतारा गया। एसडीएम देवी सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए बैजनाथ अस्पताल लाया गया है। पुलिस कार्यवाही कर रही है। पायलट के साथ आए उसके दोस्तों ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है।