Himachal PradeshSolan

पटाखों से पहले व्हीकल मूवमेंट ने बढ़ाया प्रदूषण, बिगड़ी बद्दी की आबोहवा

Spread the love

संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे

24 तारीख से अब तक लगातार बढ़ रहा क्वालिटी इंडेक्स का आंकड़ा
आज दीपावली पर ज्यादा हो सकता है प्रदूषण

हिमाचल प्रदेश का प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी एक बार फिर प्रदूषण की चपेट में आ गया है। राज्य का प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पिछले एक सप्ताह से लगातार कई शहरों में प्रदूषण की मात्रा को मापने में जुटा है। इन शहरों की एयर क्वालिटी इंडेक्स पर बोर्ड की नजर है जिसमें बद्दी के आंकड़े परेशान करने वाले हैं। परेशानी इसलिए है क्योंकि अभी तक दीपावली के मौके पर चलने वाले पटाखे वहां नहीं चले हैं जिससे पहले ही वहां की आबोहवा खराब हो चुकी है। मगर जब दीपावली के रोज पटाखे चलेंगे तो क्या होगा, इसे लेकर चिंता बढ़ गई है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पास इसकी पूरी रिपोर्ट आ गई है और बोर्ड ने संबंधित अधिकारियों को कहा है कि दीपावली के अवसर पर सख्ती बरतें। शिमला, धर्मशाला, मनाली, सुन्दरनगर, ऊना, डमटाल, परवाणू, पांवटा साहिब, काला अंब, बरोटीवाला, बद्दी व नालागढ़ में एयर क्वालिटी इंडेक्स की पड़ताल चल रही है। एयर क्वालिटी इंडेक्स के आंकड़ों में सामने आया है कि बद्दी में लगातार प्रदूषण के आंकड़े बदल रहे हैं।
बद्दी की बात करें तो 24 अक्टूबर को यहां पर एक्यूआई की रेशो 180 थी, वहीं 25 अक्टूबर को 177 थी, 26 अक्टूबर को 147 थी, और 27 अक्टूबर को यह आंकड़ा 197 पर पहुंच गया। इतना ही नहीं 28 अक्टूबर को यह आंकड़ा 243 तक पहुंच गया जिसने चिंता का बढ़ा दिया है। बुधवार की बात करें तो यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स 193 पर रहा है। एयर क्वालिटी इंडेक्स के मापदंडों की बात करें तो 101 से 200 के बीच हलकी चिंता की बात रहती है और 200 से ऊपर यदि आंकड़ा चला जाए तो यह खराब स्थिति में आता है। बद्दी में क्योंकि इंडेक्स 243 तक पहुंच चुका है