जेईई मेन्स को पंजीकरण जनवरी में
एनटीए ने जारी किए निर्देश; पहली अप्रैल, 2025 से शुरू होगी दूसरे सेशन की परीक्षा
संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे
इंजीनियरिंग कोर्सेज में एडमिशन के लिए होने वाले ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन के दूसरे चरण की डेट भी आ गई है। पहले चरण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 22 नवंबर, 2024 तक चलेगी। वहीं, दूसरे चरण की परीक्षा के लिए 31 जनवरी, 2025 से आवेदन किया जा सकेगा। जेईई मेन्स दो सेशन (चरणों) में होता है। इसी के साथ नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने स्टूडेंट्स का स्कोर एक जैसा होने पर रैंकिंग का फाम्र्यूला भी जारी कर दिया है। जेईई मेन्स सेशन-1 की परीक्षा 22 से 31 जनवरी, 2025 के बीच होगी और 12 फरवरी तक रिजल्ट आ जाएगा। वहीं, जो स्टूडेंट्स जेईई मेन्स सेशन-2 की परीक्षा देना चाहेंगे, वे 31 जनवरी, 2025 से आवेदन कर सकेंगे। 24 फरवरी आवेदन की लास्ट डेट होगी। जेईई मेन्स दो चरणों में होता है। अगर कोई छात्र दोनों परीक्षाओं में बैठता है, तो फिर उसका बेस्ट स्कोर देखा जाता है। दोनों में से बेस्ट स्कोर के आधार पर रैंकिंग बनती है। बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स दोनों चरणों की परीक्षा देते हैं। अभी केवल सेशन-1 के लिए आवेदन किया जा सकता है।
इसके आधार पर एप्लिकेशन नंबर जनरेट हो जाएगा। उसके बाद जो छात्र दूसरे चरण की परीक्षा देना चाहेंगे, वे 31 जनवरी से आवेदन कर सकेंगे और उनका एप्लिकेशन नंबर वही रहेगा, जो पहले चरण की परीक्षा का था। जो छात्र केवल दूसरे चरण की परीhiक्षा देंगे, उनको नया एप्लिकेशन नंबर मिलेगा। दूसरे चरण की परीक्षा पहली से आठ अप्रैल, 2025 के बीच होगी और नतीजा 17 अप्रैल तक घोषित कर दिया जाएगा। 17 अप्रैल तक फाइनल रैंकिंग के साथ नतीजा आ जाएगा। बीई-बीटेक के पेपर में कुल 75 क्वेश्चन होंगे और सभी का जवाब देना होगा। सही जवाब के चार नंबर मिलेंगे और गलत जवाब देने पर एक नंबर काटा जाएगा। अगर किसी सवाल का जवाब ही नहीं दिया, तो फिर कोई नंबर नहीं मिलेगा। इस तरह से कुल 300 नंबर का पेपर होगा।
