आज सेवा संस्था कार्यालय तडोली चम्बा में वित्तीय साक्षरता पर 2 दिन का शिविर का आयोजन किया गया।
नेक सिंह ठाकुर ट्राइबल टुडे
इस शिविर में विशेष रूप से LDM डी सी चौहान सेवा संस्था के संस्थापक डॉ हरीश, भारतीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त प्रवीण वर्मा जी और 5 सेंटर चम्बा तीसा भटियात लाहौल एवं स्पीति से 15 लोगों ने भाग लिया। इस शिविर में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा चलाए जा रहा वित्तीय साक्षरता अभियान के बारे में विभिन्न प्रकार की जानकारी दी। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा अटल पेंशन शिक्षा ऋण, जैसे योजनाओं के बारे में बताया गया।
शिवर के पहले दिन टडोली कार्यलय में प्रशिक्षण दिया गया और दूसरे दिन सरोल पंचायत में फील्ड विजिट किया गया और उस दौरान सरोल पंचायत की प्रधान व 60 लोगों ने शिविर में भाग लिया।
