HRTC News : कंडक्टरों को प्रोमोशन का तोहफा
संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे
प्रदेश सरकार ने हिमाचल पथ परिवहन निगम के करीब पांच दर्जन कंडक्टरों को दिवाली का तोहफा देते हुए उन्हें पदोन्नत किया है। निगम के 22 डिपुओं के 59 कंडक्टरों को सब-इंस्पेक्टर पद पर प्रोमोट किया गया है। 32 पदोन्नत कंडक्टरों को छोडक़र शेष 27 कंडक्टरों को दूसरे डिपुओं में सब-इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नत कर्मचारियों को पांच दिन के अंदर दिए गए डिपुओं में ज्वाइनिंग के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि हिमाचल पथ परिवहन निगम ने प्रदेश के करीब 22 डिपुओं में तैनात 59 कंडक्टरों को पदोन्नत किया है, उन्हें सब-इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति दी गई है। प्रोमोट कंडक्टरों में चंबा डिपो के कंडक्टर हरीश चंद्र को पठानकोट डिपो, सुंदरनगर डिपो के दुर्गा सिंह को धर्मपुर डिपो, रामपुर डिपो के नंदलाल को हैड ऑफिस, लोकल यूनिट के दलीप सिंह को रूरल यूनिट, रामपुर डिपो के नंदलाल को नालागढ़, सुंदरनगर डिपो के गुरदयाल सिंह को देहरा, लोकल यूनिट के कुशल सिंह को हमीरपुर यूनिट, सुंदरनगर डिपो के दुनी चंद सेकेंड को देहरा डिपो, रामपुर डिपो के इंद्र सिंह को ऊना डिपो, रोहडू डिपो के शिव दयाल को देहरा डिपो, लोकल यूनिट के अजय कुमार को मंडलीय कार्यालय हमीरपुर, तारादेवी डिपो के संजीव कुमार को हमीरपुर डिपो, लोकल यूनिट के हरविंद्र कुमार को नालागढ़ डिपो, रामपुर डिपो के भूपेंद्र सिंह को ऊना डिपो, रिकांगपिओ डिपो के पृथ्वीराज को रोहडू डिपो
रामपुर डिपो के मोहिंद्र सिंह को हमीरपुर डिपो, रामपुर डिपो के जीवन सिंह को हैड ऑफिस, मंडी डिपो के श्रणदास को सरकाघाट डिपो, धर्मशाला डिपो के राजेश कंवर को पठानकोट डिपो, सुंदरनगर डिपो के दीप चंद को कुल्लू डिपो, लोकल यूनिट के सूज राम को धर्मपुर डिपो, रोहडू डिपो के सुखदेव को सरकाघाट डिपो, रोहडू डिपो के बालक राम सेकेंड को नालागढ़ डिपो, तारादेवी यूनिट के हेतराम को देहरा डिपो, लोकल यूनिट के मेहर चंद को नालागढ़ डिपो, चंबा डिपो के चैनलाल को पठानकोट और चंबा डिपो के श्रवण कुमार को पठानकोट डिपो में सब-इंस्पेक्टर पद पर प्रोमोट किया गया है, जबकि जोगिंद्रनगर डिपो के कंडक्टर रविंद्र कुमार व युदविंद्र सिंह, पालमपुर डिपो के संजीव कुमार, तारादेवी डिपो के राजेंद्र सिंह, राम कृष्णन, भाग मल, रोशन लाल व अन्वर अली, रूरल यूनिट डिपो के नरेंद्र कुमार, बिलासपुर डिपो के सुरेंद्र कुमार, नाहन डिपो के मामराज व राजेंद्र सिंह, लोकल यूनिट के मनोहर सिंह, जय गोपाल दास व सजू राम, रामपुर डिपो के सुमिंद्र सिंह, हैड ऑफिस के सुरेंद्र सिंह, रोहडू डिपो के नरेंद्र कुमार व भजन दास, कुल्लू डिपो के राजेंद्रपाल, खूब राम व राम चंद, करसोग डिपो के ज्ञान चंद, ऊना डिपो के अरुण कुमार, लोकल यूनिट के कुलदीप कुमार, नाहन डिपो के राजेंद्र सिंह व पृथ्वी सिंह, धर्मशाला डिपो के अश्वनी कुमार, सोलन डिपो के कृष्ण चंद, श्रद्धानंद व हुस्तन देव, हमीरपुर डिपो के गोपाल चंद और बैजनाथ डिपो के संतोष कुमार को वर्तमान डिपो में ही सब-इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत किया गया है।
गौरतलब रहे कि निगम में पिछले दो वर्षों से ईमानदारी से सेवाएं दे रहे इन कंडक्टरों को पदोन्नत कर सब इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नत सब इंस्पेक्टरों को रेगुलर बेसिक लेवल-6 व पे मैट्रिक्स 25600-81200 रुपए ज्वाइनिंग डेट से तुंरत प्रभाव से देने के निर्देश भी दिए गए हैं। निगम के पदोन्नत सब इंस्पेक्टरों को पांच दिनों के अंदर निर्धारित डिपुओं में ज्वाइनिंग देनी होगी। अगर किसी पदोन्नत कर्मचारी ने समय पर दिए गए डिपुओं में ज्वाइनिंग नहीं दी, तो उनकी पदोन्नति रद्द करके अगले कर्मचारी को पदोन्नत किया जाएगा।
पांच दिन में करें ज्वाइन
आईएएस रोहन चंद ठाकुर, मैनेजिंग डायरेक्टर, हिमाचल पथ परिवहन निगम ने बताया कि प्रदेश भर में एचआरटीसी के 22 डिपुओं के 59 कंडक्टरों को सब-इंस्पेक्टरों पद पर पदोन्नत किया गया है। प्रदेश सरकार ने इसकी अधिसूचना सोमवार को ही जारी की है। निगम में ईमानदारी से ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को यह पदोन्नति दी गई है। पदोन्नत कर्मचारियों को पांच दिनों के अंदर निर्धारित डिपुओं में ज्वाइनिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।
