कब होगी HPU में M.ed प्रवेश की काउंसलिंग
संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एमएड में प्रवेश के लिए काउसंलिंग की तिथि 13 नवंबर रखी गई है। एचपीयू और एचपीयू से संबंध रखने वाले शिक्षा महाविद्यालयों में एमएड कार्यक्रम में प्रवेश की काउंसलिंग विश्वविद्यालय के एजुकेशन विभाग के कॉन्फ्रेंस हॉल में सुबह 11 बजे होगी। जिन छात्रों ने प्रवेश परीक्षा में भाग लिया होगा, केवल वह छात्र ही काउंसलिंग में भाग ले सकते है।
इसमें सामान्य वर्ग के लिए 40 प्रतिशत और एससी, एसटी के लिए 35 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। योग्य पात्र सभी मूल दस्तावेजों के साथ काउंसलिंग में शामिल हो, साथ ही उनकी फोटोकोपी भी साथ लानी होगी। इसके साथ ही दो पासपोर्ट भी साथ लाएं।
