NSUI का ‘संकल्प’ अभियान: नशे के खिलाफ प्रदेशभर में जागरूकता मुहिम
नेक सिंह ठाकुर ट्राइबल टुडे
आज भारतीय राष्ट्र संगठन के छात्रों ने नशे के खिलाफ, और बढ़ती जा रही इस प्रवृति को कैसे रोक जाए इसको लेकर प्रदेश भर में NSUI छात्र संगठन इस मुहिम में जुट गए है। प्रदेश के हर जिले में जहां इस अभियान को चलाने मुहिम चल पड़ी है वहीं आज भारतीय राष्ट्र संगठन NSUI के छात्र अतिरिक्त जिला उपायुक्त अमित मेहरा से मिले और एक ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर बोलते हुए NSUI छात्र संगठन की चंबा इकाई के अध्यक्ष ने बोलते हुए कहा कि आज प्रदेश के हर जिले में जिस तरह से स्मगलर लोग चिट्टे जैसी घातक नशे से आज की युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहे है उसके खिलाफ हमारे प्रदेश संगठन ने जिसको कि (संकल्प) का नाम रखा गया है और इसी विषय को लेकर आज हमारी संस्था NSUI अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ADM अमित मेहरा से मिला। इन्होंने कहा कि संकल्प नामक इस अभियान के अंतर्गत हमारे संगठन के लोग जिले भर के हर स्कूल, वहां पर चल रहे महाविद्यालय के सभी छात्रों से मिलकर नशे के खिलाफ इनसे होने वाले दुष्प्रभावों के बारे बताकर जागरूक करेंगे। इनका कहना है कि आज की युवा पीढ़ी नशे ने जिस तरह से घिरती जा रही है उनको इस दलदल से निकालने के लिए इन युवाओं को खेलकूद प्रतियोगिताओं,और पढ़ाई लिखाई को लेकर प्रेरित करने के साथ साथ नुक्कड़ नाटक जैसे प्रोग्राम कर इन युवाओं को नशे जैसी नामुराद बीमारी से बाहर निकालने का भरसक प्रयास करेंगे।
