Himachal PradeshPolitics

जयराम ठाकुर नेता प्रतिपक्ष का सियासी तंज, भ्रष्टाचार नहीं, समोसों की हो रही जांच

Spread the love

देश-प्रदेश में उठे अपनी तरह के अनोखे विवाद पर नेता प्रतिपक्ष का सियासी तंज

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे
पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी में कहा कि वर्तमान में हिमाचल प्रदेश सरकार की प्राथमिकताएं क्या हैं, यह पूरे देश को पता चल गया है। सुक्खू सरकार की प्राथमिकता में हिमाचल प्रदेश और हिमाचलियों का हित, विकास व जनसुविधा कहीं नहीं है। प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार की जांच सरकार के लिए अहम नहीं है, लेकिन समोसा कांड की जांच अहम है। उन्होंने प्रदेश में विकास के सारे काम ठप पड़े हैं। हर तरफ अराजकता का बोलबाला है। प्रदेश में माफि या सर उठा रहा है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। दिनदहाड़े गोलियां चल रही है, लेकिन हमारे हिमाचल प्रदेश की पुलिस समोसा मुख्यमंत्री के बजाय किसे परोसा गया, यह पता लगाने में व्यस्त हैं।
इतने छोटे मामले को इतने बड़े लेवल पर तूल देना हिमाचल प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के लोगों की छवि के साथ खिलवाड़ करना है। उन्होंने प्रदेश में खुफि या विभाग के जिम्मे बहुत सारे काम होते हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था में उनकी प्रमुख भूमिका होती है, लेकिन वे किन कामों में लगे हुए हैं आज यह पूरा देश देख रहा है। जयराम ठाकुर ने कहा की हिमाचल प्रदेश की सरकार हर दिन राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश की किरकिरी करवाती है। कभी कोई अजीब, तो कभी कोई हास्यास्पद और शर्मनाक फैसला देशभर की मीडिया की सुर्खियां बन रहा है। कांग्रेस सरकार के नेतृत्व में प्रदेश की हालत एकदम चिंताजनक हो गई है।
सरकार को जनता की सुविधाओं से कोई सरोकार नहीं
आज हिमाचल प्रदेश के सामने कई सारी चुनौतियां हैं। सरकार पूरी तरह से नाकाम है। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है।