Himachal PradeshPolitics

अच्छे काम पर करेंगे सरकार का स्वागत, जयराम बोले, गलत फैसलों का विरोध करेगी भाजपा

Spread the love

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले, गलत फैसलों का विरोध करेगी भाजपा

संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार अगर अच्छा काम करती है, तो हम अभिनंदन भी करेंगे। लेकिन अगर ऐसे ही गलत निर्णय लेती रही, तो जहां टोकना होगा। वहां टोकेंगे भी जरूर। उन्होंने कहा कि मुझे आज जो दायित्व मिला है उसके निर्वहन के लिए मुझे जनता की आवाज बनकर सरकार के हर उस फैसले का विरोध करना है, जो जनता के खिलाफ हो।
विपक्ष का काम ही सरकार को गलत करने से रोकना है। सरकार अच्छा करती है तो उसका हम स्वागत भी करेंगे, लेकिन दुर्भाग्य से ये सरकार निर्णय ही गलत ले रही है। मंडी दौरे पर बल्ह और दरंग भाजपा सदस्यता अभियान और संगठनात्मक चुनाव अभियान में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री से जुड़े समोसा विवाद की चर्चा देश ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भी चर्चा शुरू हो गई है, जिससे अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश सरकार की किरकिरी हो रही है। उन्होंने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है।
इससे पूर्व नेता प्रतिपक्ष का बल्ह, सदर मंडी, द्रंग के बिजनी और कटिंडी में भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान उनके साथ सुंदरनगर के विधायक एवं भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राकेश जंबाल, विधायक इंद्र सिंह गांधी, विद्यायक पूर्ण चंद, प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य, निहाल चंद शर्मा भी उपस्थित रहे।