BharmourHimachal Pradesh

होली पंचायत में लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं से करवाया अवगत

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे भरमौर,
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा आज होली पंचायत के गांव सुटकर  में एक संयुक्त जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
संयुक्त शिविर में कृषि , उद्यान , आत्मा परियोजना , पशुपालन ,  महिला एवं बाल विकास , तहसील कल्याण , पंचायती राज और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।
शिविर में कार्यवाहक खंड विकास अधिकारी गोपाल सिंह ने शिरकत करते हुए कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देना और उन्हें इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत, सरकार जरूरतमंद परिवारों को आवास सुविधा प्रदान करती है, जबकि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं और कमजोर वर्गों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना और उन्हें स्वरोजगार के अवसर प्रदान करवाना है। इस प्रकार के शिविर ग्रामीण जनता को योजनाओं से जोड़ने और उनके जीवन स्तर में सुधार करने का प्रयास हैं।
विभिन्न विभागों ने प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से लोगों को अवगत करवाया
तथा उनकी शंका का निवारण भी किया ।
अधिकारियों द्वारा इन योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया, ताकि ग्रामीण लोग इनसे जुड़कर लाभ प्राप्त कर सकें।
इस अवसर पर निदेशक पशुपालन विभाग डॉ राकेश भंगालिया, उद्यान विभाग डाॅ आशीष शर्मा,होली पंचायत प्रधान पूजा देवी ,उप प्रधान लेखराज और विभिन्न विभागों से अधिकारी व कर्मचारी सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।