पत्रकारों की मांगों को लेकर मणिमहेश प्रैस क्लब (पंजीकृत ) भरमौर द्वारा तहसीलदार भरमौर के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन,
विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे भरमौर/
जन -जातीय क्षेत्र भरमौर उपमंडल में मणिमहेश प्रैस क्लब (पंजीकृत ) भरमौर के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा प्रैस दिवस 2024 पर ज्ञापन अथवा मांग -पत्र ,
हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्ट (पंजीकृत )एक ऐसा संगठन है जो की हिमाचल प्रदेश में दो दशकों से पत्रकारों मिडिया जगत की समस्याएं उठाता रहा है लम्बे समय से हम पत्रकारों के हितों के लिए लडते रहें हैं और समय-समय पर अपनी मांगों के ज्ञापन पत्र सरकार के समक्ष रखे गए हैं लेकिन हिमाचल प्रदेश की सरकारें समाज के प्रमुख वर्ग पत्रकारों के मुद्दों के प्रति संवेदनशील नहीं है कोई साकारात्मक परिणाम सामने नहीं आ पा रहे हैं इसलिए इस बार हमारी पत्रकार यूनियन ने राष्ट्रीय प्रैस दिवस न मनाने का निर्णय लिया है क्योंकि दशकों से हम इसे मना रहे हैं लेकिन हिमाचल प्रदेश के पत्रकारों को वो सम्मान व समाजिक सुरक्षा नहीं मिली है जो की अन्य राज्यों में है आज के ज्ञापन के माध्यम से हम अपना सूक्ष्म मांग पत्र तहसीलदार भरमौर के माध्यम से भेज रहे हैं आशा है की आप नैशनल प्रैस दिवस पर इसको अमलीजामा पहनाने की कृपा करेंगे ,
1, प्रदेश के पडोसी राज्य पंजाब, हरियाणा व उत्तराखंड की तर्ज पर पैंशन का प्रावधान किया जाए,
2, पत्रकार कल्याण बोर्ड का गठन किया जाए,
3,एक उचित वैव पोलिसी डिजिटल मीडिया पोलिसी का गठन किया जाए
4, मान्यता प्राप्त/गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों का स्वास्थ्य बीमा किया जाए,
5, उपमंडल स्तर पर एक के बजाए दो तथा जिला स्तर पर तीन पत्रकारों को मान्यता दी जाए,
6, प्रैस एडवाइजरी कमेटी की वैठक छः माह में हो जिसमें पत्रकार संगठनों के पदाधिकारियों को शामिल किया जाए,
7, प्रैस क्लबों के बिजली बिल को घरेलु दरों के तहत चार्ज किया जाए,
8,हर उपमंडल पर प्रैस क्लब भवनों का निर्माण तीन सालों में सुनिश्चित किया जाए इस मौके पर मणिमहेश प्रैस क्लब के पदाधिकारी, रंजीत शर्मा,, विनोद कुमार,अजय शर्मा, महिंद्र पटियाल, मनोज ठाकुर मुनीष ठाकुर, दिनेश ठाकुर, प्यार शर्मा,ओ पी शर्मा उपस्थित रहे
