chambaHimachal Pradesh

शुगल सिंह बने उप मंडलीय प्रबंधक

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे चंबा ,

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम चंबा क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह को पदोन्नति देकर उप मंडलीय प्रबंधक बना दिया गया है। अब वे बतौर उप मंडलीय  प्रबंधक निगम के चंबा क्षेत्र का पदभार देखेंगे। 

निगम के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर द्वारा उनकी पदोन्नति को लेकर आदेश जारी हो चुके हैं। 

शुगल सिंह इससे पहले सोलन, नेरवा और पठानकोट में भी क्षेत्रीय प्रबंधक के पद पर कार्य कर चुके हैं।