chambaHimachal Pradesh

बैरागढ़ संनवाल जीरो पॉइंट पर नाका लगाकर झजा कोठी खरीयोगा के राहगीर से पकड़ी चरस

Spread the love

एसपी चंबा अभिषेक यादव बोले, एसआईयू सैल ने तस्कर से 522 ग्राम नशा किया बरामद

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे
चुराह उपमंडल के सनवाल-बैरागढ़ जीरो प्वाइंट के पास पुलिस की एसआईयू सैल की टीम ने 522 ग्राम चरस की खेप सहित राहगीर को दबोचने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान गुलाबदीन पुत्र नूर मोहम्मद निवासी गांव खरियोगा पोस्ट आफिस झज्जाकोठी तहसील चुराह के तौर पर की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर हवालात में बंद कर दिया है।
आरोपी से चरस खेप की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस की एसआईयू सैल की टीम इलाके की पैट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान सनवाल-बैरागढ़ जीरो प्वाइंट के पास बैग लेकर कालोनी मोड़ की ओर आ रहा गुलाबदीन पुलिस टीम को देखकर घबरा गया। पुलिस को गुलाबदीन की गतिविधियां संदिग्ध दिखने पर तुरंत पकड़ लिया। पुलिस ने संदेह के आधार पर गुलाबदीन के बैग की तलाशी दौरान कब्जे से 522 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
गुलाबदीन के खिलाफ चरस तस्करी के आरोप में तीसा पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। उधर, एसपी चंबा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत से पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने दोहराया कि जिला में सक्रिय चरस माफिया की धरपकड़ हेतु अभियान लगातार जारी रहेगा। बता दें जिला पुलिस जगह-जगह नाके लगाकर नशा तस्करों पर नकेल कस रही है।