chambaHimachal Pradesh

मेडिकल कॉलेज चंबा में आभा कार्ड अनिवार्य, बिना आईडी नहीं बनेगी पर्ची

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में मरीजों के लिए आभा कार्ड को पर्ची बनाने के लिए अनिवार्य कर दिया है। अब से मरीजों को इलाज के लिए पर्ची प्राप्त करने के लिए अपनी आभा आईडी बतानी होगी। जिन लोगों ने अभी तक आभा कार्ड नहीं बनवाया है, वे मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन कक्ष के बाहर लगे काउंटर पर इसे बना सकते हैं।