कामगार मजदूर को बाहर का रास्ता दिखाए जाने पर कंपनी के खिलाफ़ नारेबाजी…
नेक सिंह ठाकुर (Tribal Today Tv) चंबा….
जिला चंबा के अंतर्गत निर्माणाधीन चांजु तृतीया 48 मेगावाट की पावर हाइड्रो प्रोजेक्ट के निर्माण को अंजाम दे रही एसीएनसी कंपनी द्वारा अपने करीब 51 कामगारों को बाहर का रास्ता दिखाते हुए उन्हें बेरोजगार कर दिया है। इस बात को लेकर निकाले गए कामगारों में भारी रोष व्याप्त है जिसके चलते उन्होंने एसीएनसी कंपनी कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की इस बात की सूचना उन्होंने स्थानीय प्रशासन एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन को भी दी। उन्होंने भी मौके पर पहुंचकर इस सारे मामले को सुलझाने का भरसक प्रयास किया। वही सारे मामले को लेकर जब कंपनी प्रबंधन से बात की गई तो उन्होंने कहा कि कंपनी उन्हें कामगारों को निकल रही है जिनका काम पूरा हो चुका है जब काम ही नहीं है तो कामगारों की क्या आवश्यकता। इसी के मध्य नजर इन कामगारों को निकाला गया है। भविष्य में भी और कामगारों को निकाला जा सकता है। इस बारे में कामगारों का क्या कहना है सुनते हैं
