Himachal Pradesh

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए महीने के अंत में होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा, आए हैं इतने आवेदन

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

हिमाचल में पुलिस कांस्टेबलों के 1,088 पदों के लिए दिसंबर महीने में ही ग्राउंड टेस्ट होगा। कांस्टेबल की भर्ती के लिए 1.15 लाख आवेदन आए हैं।
हिमाचल पुलिस भर्ती 2024 –
हिमाचल में पुलिस कांस्टेबलों के 1,088 पदों के लिए इसी महीने ग्राउंड टेस्ट होगा। पुलिस मुख्यालय इसकी तैयारियों में जुट गया है। शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करने वाले अभ्यार्थियों की राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से लिखित परीक्षा ली जाएगी। कांस्टेबल की भर्ती के लिए 1.15 लाख आवेदन आए हैं। पुरुषों के लिए 708 और महिलाओं के लिए 380 पद आरक्षित हैं। हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पहले भी विवादों में रही है। ऐसे में मुख्यालय किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाह रहा है।
पुलिस विभाग में भर्ती विशेष कांस्टेबल पदनाम से की जा रही है। चयनित विशेष पुलिस कांस्टेबलों को नशे की रोकथाम का काम दिया जाएगा। भर्ती परीक्षा पास करने वालों का डोप टेस्ट भी होगा। 18 से 25 वर्ष की आयु के अभ्यर्थी भर्ती के लिए पात्र हैं। चयनित विशेष पुलिस कांस्टेबलों को लेवल तीन में 20200-64000 रुपये के पे बैंड में वेतन मिलेगा। शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण से युक्त शारीरिक परीक्षण हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग की ओर से निर्धारित और संचालित किया जाएगा, जो आयोग को ऊंचाई के लिए दिए गए अंकों के साथ योग्य उम्मीदवारों की सूची प्रदान करेगा।
एनआईएस के प्रशिक्षकों की मदद लेगी पुलिस
हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के ग्राउंड टेस्ट में पहली बार एनआईएस के प्रशिक्षकों की मदद ली जाएगी।