Himachal PradeshShimla

शर्मसार हुआ शिमला, शादीशुदा चचेरे भाई पर 7 साल की मासूम से दुराचार का आरोप

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

शिमला के एक क्षेत्र में सात साल की मासूम बच्ची के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। बच्ची की मां के चचेरे भाई पर यह घिनौनी हरकत करने का आरोप लगा है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शादीशुदा है। इस घटना से परिजन स्तब्ध हैं और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
पीडि़त परिवार शिमला शहर में किराए पर रह रहा है। पीडि़ता की मां का मायका शिमला में ही है। मामले के अनुसार पीडि़त बच्ची की मां इसी हफ्ते अपने बच्चों के साथ मायके गई थी। पहली दिसंबर को जब मायके के घर के एक कमरे में उसकी सात साल की बच्ची अकेली थी, तो उसका चचेरा भाई कमरे में आया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने पर परिजन कमरे में पहुंचे तो आरोपी भाग खड़ा हुआ। बच्ची ने अपने साथ हुई घिनौनी हरकत के बारे में परिजनों को बताया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ महिला पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया। उधर, एएसपी नवदीप सिंह का कहना है कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2) 65(2) 351(2) 6 पोक्सो अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।