चम्बा रावी नदी में गिरने से रजेरा निवासी की मौत
विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे
चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर रजेरा के पास एक व्यक्ति की रावी नदी में गिरने से मौत हो गई। जगदीश चंद (39) पुत्र धर्म सिंह निवासी गांव दलंगना, रजेरा पुरोहित था। शनिवार शाम को उसे आखिरी बार रजेरा में देखा गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह पूजा करने के लिए कहीं जाने की बात कर रहा था।
अब रविवार को रजेरा के पास रावी नदी में उसका शव मिला। पुलिस ने उसकी मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच आरंभ कर दी है। इसमें मृतक के परिजनों के भी बयान कलमबद्ध किए गए हैं। साथ ही पुलिस ने चंबा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सौंप दिया।
