Himachal Pradesh

24 वोल्वो, 100 मिनी बसें खरीदेगी सरकार, एचआरटीसी ने जारी किए टेंडर, नए साल में आएंगी गाडिय़ां

Spread the love

संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे

एचआरटीसी ने जारी किए टेंडर, नए साल में आएंगी गाडिय़ां
प्रदेश पथ परिवहन निगम ने अपने बेड़े में नई बसों को जोडऩे के लिए टेंडर कर दिए हैं। एक तरफ जहां निगम 24 वोल्वो बसें खरीदने की तैयारी में है, तो दूसरी तरफ 100 मिनी व मिडी बसें भी खरीद जाएंगी। इनके लिए टेंडर कर दिए गए हैं और नई साल में यानी जनवरी महीने में निगम को यह बसें मिल जाएंगी। इसके बाद निगम 250 डीजल बसों की खरीद करेगा, अभी निगम के पास इलेक्ट्रिक बसें नहीं आ रही हैं, जिसमें एक साल लगेगा। उसने इन बसों के लिए अभी टेंडर अवार्ड नहीं किया ह कंपनी के साथ नेगोसिएशन चल रही है। इससे पहले उसे दूसरी बसों की जरूरत है। नए साल में एचआरटीसी के बेड़े में 24 वोल्वो (सुपर लग्जरी) व 100 मिनी, मिडी बसें शामिल होंगी।
बसें बनाने वाली कंपनियों से इसके लिए निविदाएं मांग ली गई हैं। शनिवार को ही निगम ने यह टेंडर किया है। वोल्वो बसों का टेंडर 23 दिसंबर को खुलेगा, जबकि टैम्पो ट्रैवलर का टेंडर छह जनवरी को खुलेगा। वोल्वो बसों के लिए करीब डेढ़ महीने पहले भी टेंडर जारी किया था मगर उस टेंडर को निदेशक मंडल ने रद्द कर दिया था। कारण बस निर्माता कंपनियों ने टेंडर में जो रेट दिए थे वह काफी ज्यादा थे। इसलिए टेंडर को रद्द करना पड़ा था। अब निगम ने नए टेंडर निकाला है। उपमुख्यमंत्री भी वोल्वो बसों की खरीद पर बार-बार कह रहे हैं, मगर मामला सिरे नहीं चढ़ पा रहा है।
घाटे के रूटों पर मिनी बसें
एचआरटीसी 100 मिनी मिडी बसें भी खरीदने जा रहा है। इसके लिए भी टेंडर किया है। इन मिनी मिडी बसों को उन रूटों पर चलाया जाएगा जहां पर सवारियां कम हैं और वह घाटे के हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों व दूरदराज क्षेत्रों में।