Tribal

खणी पंचायत के जंगल में भड़की आग वन संपदा सहित सैंकड़ों सेब के पौधे जलकर राख 

Spread the love

जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत खणी के चार गांवो के जंगलों में लगी आग के चलते वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है आग सोमवार सुबह भड़की और देखते ही देखते यह आग कई किलोमीटर क्षेत्र में फैल गई बताया जा रहा है कि इस आग की चपेट में अर्की, डुंडारडा, लमनौता और बालो गांवो के जंगल जलकर राख हो गए हैं यही नहीं इस आग की चपेट में बालो गांव के सैकड़ों सेब के पौधे भी आए है उधर वन विभाग भरमौर के परिक्षेत्र अधिकारी बजीर सिंह ने बताया की आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी है उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है उन्होंने बताया कि इस मामले में भरमौर थाना में शिकायत दर्ज की जा चुकी है।