Himachal PradeshKangra

धर्मशाला के ITBP जवान की गुवाहाटी में मौत, बगली के विनोद का हृदय गति रुकने से निधन

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

बगली के विनोद कुमार का हृदय गति रुकने से निधन हो गया
धर्मशाला विधानसभा के अंतर्गत गांव बगली के आईटीबीपी में तैनात विनोद कुमार (47) की गुवाहाटी आसाम में हृदय गति रुकने मौत हो गई। ग्राम पंचायत प्रधान शालिनी और उपप्रधान संदीप कुमार ने बताया कि विनोद कुमार अपनी प्रोमोशन के लिए एएसआई की ट्रेनिंग करने गुवाहाटी गए थे। बुधवार शाम को उनके घर बगली में उनके अस्वस्थ होने की फोन से सूचना मिली। इसके बाद विनोद कुमार की पत्नी, बेटा व साला गुवाहाटी के लिए रवाना हो गए, लेकिन अंबाला में ही उनको विनोद कुमार की मृत्यु का समाचार उन्हें मिल गया और वे सभी वापस आ गए।
विनोद कुमार 20 दिन पहले ही छुट्टी काटकर ड्यूटी पर गए थे। उनके परिवार में पत्नी व दो बेटे हैं। मिलनसार स्वभाव वाले विनोद कुमार के निधन से हर कोई स्तब्ध है। विनोद कुमार का पार्थिव शरीर शुक्रवार तक उनके पैतृक गांव बगली में पहुंचने की संभावना है। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने भी विनोद कुमार के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।