Himachal Pradesh

शिव नुआले में भजन गा रहे व्यक्ति पर पड़ोसी ने तेजधार हथियार से किया हमला, मौत; आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के राजा का तालाब के समीपवर्ती बनोली में सोमवार अल सुबह शिव नुआले में भजन गा रहे व्यक्ति की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। नुआला में व्यक्ति की हत्या के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मृतक के पड़ोसी ने डेढ़ किलोमीटर दूर पहुंचकर इस वारदात को अंजाम दिया। मृतक की पहचान रछपाल काका (44) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रछपाल काका नुआला में भजन गा रहा था, इस दौरान आरोपी

छूनका मौके पर पहुंचा और उस पर हमला कर दिया।

इससे रछपाल गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। वहीं आरोपी छूनका ने घटना के बाद पुलिस थाना जवाली में आत्म समर्पण कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। आरोपी ने हमला क्यों किया, इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मृतक ट्रैक्टर चालक था, जबकि आरोपी गन्ने का जूस बेचने के अलावा अन्य कार्य करता था। एसपी अशोक रत्न ने बताया कि मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई की जा रही है।