हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने गुजरात पैरा ओलंपिक में किया शानदार प्रदर्शन
विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे
गुजरात में आयोजित पैरा ओलंपिक प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन किया।
चंबा जिले के मनीष कुमार ने 400 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके अलावा, साहिल कुमार ने 400 मीटर में चौथा स्थान प्राप्त किया।
वहीं, हिमाचल प्रदेश के ही सौरव शर्मा ने 1500 मीटर में द्वितीय स्थान (रजत पदक) हासिल किया और 5000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान (स्वर्ण पदक) जीतकर प्रदेश के लिए गौरव का क्षण बनाया।
इन उपलब्धियों के लिए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी जा रही है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की जा रही है।
