Himachal PradeshSolan

अर्की-नालागढ़ में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की घोषणा

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

अर्की-नालागढ़ में सुक्खू ने की घोषणा
लोहारघाट में उपतहसील, रामशमहर में खुलेगा दमकल केंद्र

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला सोलन के दूरदराज क्षेत्र लोहारघाट में उपतहसील खोलने की घोषणा की है। वह रविवार को अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत क्यार कनैता के लोहारघाट में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक़ सहित सभी क्षेत्रों में जन-जन को गुणवत्तायुक्त सुविधाएं प्रदान करना वर्तमान प्रदेश सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार से वर्तमान सरकार को खाली कोष मिला। पूर्व भाजपा सरकार ने केवल राजनीतिक लाभ की दृष्टि से आनन-फानन में प्रदेश में 900 संस्थान खोल दिए, जबकि इन संस्थानों में नियुक्तियों की कोई व्यवस्था तक नहीं की गई थी। केवल चुनाव से पहले जनता को लुभाने के लिए यह घोषणाएं की गई थी, लेकिन यह घोषणाएं जनता के हित में नहीं थी। बिना किसी व्वस्थाओं व नियुक्तियों के सिर्फ अधिसूचनाएं जारी की गई और जनता की संपदा व पैसों को लुटा दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश के लोगों व कर्मचारियों के नौ हजार करोड़ रुपए पर कुंडली मार कर बैठी है। उन्होंने कहा कि सडक़, शिक्षा व स्वास्थ्य जैसे प्राथमिक क्षेत्रों में अधोसंरचनात्मक एवं अन्य सुधार किए जा रहे हैं। सीएम सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार के लिए व्यवस्था परिवर्तन का उद्देेश्य प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाना और जन-जन को स्वाभिमान के साथ जीवन में आगे बढऩे के अवसर प्रदान करना है।
इन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए जहां जनकल्याणकारी योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं, वहीं समय-समय पर कार्यरत योजनाओंं में सुधार भी किया जा रहा है।