हिमाचल के डिपुओं में प्राकृतिक तरीके से तैयार मक्की के आटे का रेट तय, यहां जाने कितने रुपए किलो मिलेगा आटा
विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे
हिमाचल में के डिपुओं में अब प्राकृतिक तरीके से तैयार मक्की का आटा मिलेगा. जिसकी सीएम ने लॉन्चिंग कर दी है.
हिमाचल के डिपुओं में लोगों को अब पहली बार प्राकृतिक खेती से तैयार की गई मक्की का आटा मिलेगा. जिसकी लॉन्चिंग मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 11 दिसंबर को सरकार के दो साल पूरा होने के उपलक्ष्य पर कर दी है. ऐसे में अब इसी महीने से प्रदेश के डिपुओं में उपभोक्ताओं को गेहूं का आटा, चावल, चीनी, दालें, नमक, सरसों तेल के साथ अब प्राकृतिक खेती से तैयार उच्च गुणवत्ता से भरपूर मक्की का आटा भी मिलेगा. इसमें कीटनाशकों और रसायनों का प्रयोग नहीं किया गया है. डिपुओं में इसे उपलब्ध करवाने से आम जनता तक इसकी पहुंच बढ़ेगी और उन्हें एक पोषक और प्राकृतिक आहार विकल्प मिलेगा. मक्की के आटे में फाइबर, प्रोटीन और कई महत्वपूर्ण विटामिन होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद हैं. खासकर सर्दियों में मक्की की रोटी खाने से शरीर को गर्मी मिलती है.
सीएम सुक्खू ने लॉन्च किया हिम भोग मक्की का आटा (ETV Bharat)ये होगा हिम भोग ब्रांड मक्की आटे का भाव
हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार पहली बार डिपुओं में हिम भोग ब्रांड से प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की का आटा उपलब्ध कराने जा रही है. वहीं, सरकार ने मक्की के आटे का भाव भी तय कर दिया है. डिपुओं से उपभोक्ताओं को ये मक्की का आटा 50 रुपए किलो मिलेगा.
