भरमौर मे हीटर की आग से जिंदा जला बुजुर्ग, टांडा ले जाते रास्ते में तोड़ा दम
विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे
चंबा के सुनारा में बिस्तर में भडक़ी आग, टांडा ले जाते रास्ते में तोड़ा दम
उपतहसील धरवाला की ग्राम पंचायत सुनारा में हीटर से बिस्तर में आग लगने से एक बुजुर्ग जिंदा जल गया। मृतक की पहचान लालो वासी प्रहेला के तौर पर की गई है। पुलिस ने शव का सिविल अस्पताल डलहौजी में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। सोमवार को मृतक का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। पुलिस ने घटना की रपट रोजनामचे में डालकर विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार प्रहेला गांव का लालो अपने बिस्तर पर सोया हुआ था। इसी दौरान हीटर की तपिश से बिस्तर से आग पकड़ ली। इससे लालो आग की चपेट में आकर झुलस गया।
कमरे से धुंआ उठता देख परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत लालो को बिस्तर से उठाकर उपचार के लिए मेडिकल कालेज चंबा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रैफर कर दिया गया। मगर टांडा ले जाते वक्त गोली में लालो की तबीयत ओर बिगड़ गई। इस पर परिजन लालो को सिविल अस्पताल डलहौजी ले गए, जहां मौजूद चिकित्सक ने लालो को मृत घोषित करार दे दिया। डीएसपी हैडक्वार्टर जितेंद्र चौधरी ने घटना की पुष्टि की है।
लोसर स्कूल के चार कमरे राख
केलांग। स्पीति उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल लोसर में सोमवार रात चार कमरे जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने स्कूल स्टाफ के साथ मिल कर जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। अग्निकांड में स्कूल के चार कमरों समेत एक लाइब्रेरी जल कर राख हो गई। विधायक अनुराधा राणा ने बताया कि स्पीति घाटी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल लोसर में अग्निकांड की सूचना मिली है। स्कूल स्टाफ व ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया गया है।
