Himachal Pradesh

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के सवाल पर सीएम सुखविंदर सुक्खू ने जवाब दिया है

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

हिमाचल में ओल्ड पेंशन लागू होने के बाद अब तक 7355 कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन का मिला है।कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम देने का वादा कर साल 2022 के विधानसभा चुनाव में सत्ता में आई थी। सत्ता में आते ही कांग्रेस सरकार ने अपना वादा पूरा किया और अपनी पहली कैबिनेट बैठक में ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू कर दिया था। बुधवार से शुरू हुए विंटर सेशन के पहले ही दिन नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सत्ता पक्ष से सवाल किया कि बीते दो सालों में 30 नवंबर, 2024 तक न्यू पेंशन स्कीम के तहत आने वाले कितने रिटायर कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ मिला है। इस सवाल का जवाब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिया। उन्होंने अपने जवाब में कहा कि बीते दो सालों में 30.11.2024 तक न्यू पेंशन स्कीम से ओपीएस के तहत आने वाले कुल सात हजार 355 रिटायर अधिकारी और कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ दिया जा चुका है
कर्मियों के वेतन-पेंशन को लेकर सुधीर ने भी पूछा सवाल
धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने भी सरकार से कर्मचारियों के वेतन और रिटायर्ड कर्मचारियों के पेंशन को लेकर सवाल किया। मुख्यमंत्री सुक्खू ने सदन को बताया कि हिमाचल प्रदेश में सरकारी विभागों, आयोगोंए निगमों और बोर्डों में लगभग दो लाख 17 हजार अधिकारी और कर्मचारी कार्यरत हैं। इनका मासिक वेतन लगभग 13 अरब दो करोड़ 26 लाख पांच हजार 165 रुपए है। वहीं, पेंशनर्ज या फैमिली पेंशनर्ज की कुल संख्या लगभग दो लाख 10 हजार 992 है। इनका मासिक पेंशन बिल लगभग सात अरब 30 करोड़ 35 लाख 95 हजार 332 रुपए है।