भारतीय वायुसेना में अग्निवीर बनने को 27 जनवरी तक करें आवेदन…..
नेक सिंह ठाकुर /ट्राइबल टूडे न्यूज (चंबा)
भारतीय वायुसेना में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। भारतीय वायुसेना ने अग्निवीर इनटेक 01/2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाना होगा। आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी, 2025 से शुरू होगी और आवेदन की अंतिम तिथि 27 जनवरी, 2025 है।
भारतीय वायुसेना अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 या 12वीं कक्षा गणित, फिजिक्स और इंग्लिश विषयों के साथ कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ पास की होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों के पास तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा में इंग्लिश के साथ कम से कम 50 फीसदी अंक प्राप्त किए हुए होने चाहिए।
