Himachal Pradesh

हर्ष महाजन के बहाने भाजपा को घेर गए सुक्खू, जयराम ठाकुर से पूछा

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

जयराम ठाकुर से पूछा, विजिलेंस जांच करवाने के बाद क्लीन चिट क्यों दी
भ्रष्टाचार पर लिए गए भाजपा के कार्य स्थगन प्रस्ताव के जवाब में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू में उल्टा विपक्षी दल को ही घेर लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने भी अब वही वाशिंग मशीन ऑर्डर कर दी है, जो भाजपा के पास है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से पूछा कि आपने सत्ता में आने के बाद कांग्रेस सरकार में सहकारी बैंक के अध्यक्ष रहे हर्ष महाजन के खिलाफ विजिलेंस जांच करवाई, लेकिन जब जांच पूरी हो गई, तो उससे पहले ही 14 अक्तूबर को हर्ष महाजन को क्लीन चिट देकर केस बंद कर दिया, क्योंकि वह भाजपा में शामिल हो गए थे।
क्या प्रदेश के लोगों को इसकी सच्चाई नहीं पता चलनी चाहिए। सीएम ने कहा कि पावर कॉरपोरेशन के शोंगटोंग बिजली प्रोजेक्ट को लेकर लगाए गए आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। इस प्रोजेक्ट को लेकर 25 करोड़ के लेनदेन का एक गुमनाम पत्र भाजपा के भरमौर से विधायक जनक राज के दफ्तर से पोस्ट किया गया था। इस संबंध में मामला दर्ज करने के बाद विधायक से पूछताछ हुई है। उन्होंने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी है। सरकार ने पहली गलती पर माफ कर दिया है।
सुखविंदर सुक्खू बोले, नादौन का ज्ञान चंद मेरा आदमी नहीं
प्रवर्तन निदेशालय की रेड और गिरफ्तारी से संबंधित मामला विधानसभा में उठने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस मामले में खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि नादौन का ज्ञानचंद मेरा आदमी नहीं है। वह विधानसभा में मुझे स्पोर्ट करता है और लोकसभा में अनुराग ठाकुर को। उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी में वह रमेश धवाला का आदमी है।