Himachal Pradesh

नीड बेस्ड का फार्मूला बताएं CM? जयराम बोले, वीरभद्र सिंह के विरोध में चल रहे हैं सुक्खू

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

धर्मशाला। वॉकआउट के बाद सदन से बाहर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि 1865 संस्थान सरकार की ओर से बंद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सदन में चर्चा के दौरान भाजपा विधायकों को सही उत्तर नहीं दिए गए। नीड बेस्ड की बात कर उलझने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि 103 संस्थान सरकार ने नए खोले, लेकिन उसमें भी भेदभाव किया गया। जब मुख्यमंत्री से पूछा गया कि जो संस्थान खोले गए किस आधार पर खोले गए, तो मुख्यमंत्री नीड बेस्ट की बात करने लगे। ऐसे में सवाल यह उठता है कि नीड बेस्ट का क्या फार्मूला अपनाया गया।
जयराम ठाकुर ने कहा कि पहली अप्रैल के बाद खुले सभी संस्थान बंद कर दिए, जबकि बजट प्रावधान के तहत खोले गए संस्थाओं को भी बंद कर दिया गया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नीड बेस्ट का क्या कोई असेसमेंट किया गया है। राजनीतिक मकसद के तहत फैसला लेते हुए संस्थान बंद कर दिए गए। पहली बार ऐसा किया गया है। कुल 1096 प्राइमरी स्कूलों को बंद कर दिया गया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने झूठ बोलने के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जनजातीय क्षेत्र और अधिक दूरी वाले विधानसभा क्षेत्र के बीच गए संस्थान बंद कर दिए गए। वीरभद्र सिंह कहते थे कि प्रदेश का एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए, लेकिन सुखविंदर सिंह सुक्खू को आज भी वीरभद्र सिंह के विरोध में ही चल रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि चुनाव से पहले संस्थान खोले गए। उन्होंने कहा कि देहरा में कोड आफ कंडक्ट में भी संस्थान खोल दिए गए और प्रदेश के हजारों छात्रों को शैक्षणिक संस्थान बंद कर शिक्षा से वंचित कर दिया।