बाइक सवार को 1.16 किलो ग्राम चरस के साथ पकड़ा
विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे
चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर पुलिस ने एक बाइक सवार को 1.16 किलो ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। पुलिस को यह कामयाबी उस समय मिली जब टीम ने बालू में बने नए पुल पर नाका लगाया था। इस दौरान सरोल की तरफ से पंजाब नंबर की एक बाइक वहां पहुंची। बाइक सवार युवक ने पीठ पर बैग लटकाया था।
उस व्यक्ति को पुलिस ने जांच के लिए जैसे ही रोका तो वह वहां से भागने का प्रयास करने लगा। लेकिन, पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जब उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें चरस बरामद हुई। पुलिस के पूछने पर बाइक सवार ने अपनी पहचान आलमगीर चुराह निवासी गांव ज्यूरी डाकघर चरड़ा के रूप में बताई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि चरस को जब्त करने के साथ बाइक सवार को हिरासत में ले लिया है। पुलिस इस मामले में आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।
