हिमाचल में नहीं थम रहे महिलाओं के प्रति अपराध के मामले, 11 महीनों में दुष्कर्म के इतने केस दर्ज
विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे
राज्य में नहीं थम रहे महिलाओं के प्रति अपराध के मामले
हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के प्रति आपराधिक मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। दो वर्षों में हिमाचल प्रदेश में 634 महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं हुई हैं। वहीं, छेड़छाड़ के मामलों का आंकड़ा 900 और महिलाओं के प्रति क्रूरता का आंकड़ा 300 को पार कर गया है। इस वर्ष जनवरी से नवंबर माह 2024 तक हिमाचल में 305 रेप केस दर्ज हुए हैं। 160 केस महिलाओं के प्रति क्रूरता के दर्ज हैं। छेड़छाड़ के 458 केस भी दर्ज हुए हैं। अच्छी बात यह है कि दहेज के लिए हुई मौत का एक भी मामला हिमाचल प्रदेश में पिछले दो सालों से दर्ज नहीं हुआ है। पिछले वर्ष जनवरी से नवंबर माह 2023 तक 329 रेप केस दर्ज हुए थे, जबकि महिलाओं के प्रति क्रूरता के 205 केस और छेड़छाड़ के 473 केस दर्ज हुए थे। जिलों में रेप केस के आंकड़ों की बात करें, तो बीबीएन में वर्ष 2023 में 32 मामले दर्ज हुए थे और 2024 में रेप के लिए 22 मामले दर्ज हुए हैं। बिलासपुर पिछले वर्ष 23 मामले और इस वर्ष 13 मामले दर्ज हुए है। चंबा में पिछले वर्ष 21 और 2024 में 23 मामले दर्ज हुए हैं। हमीरपुर में दोनों वर्ष 6-6 मामलें दर्ज हुए हैं। कांगड़ा में 2023 में 38 और 2024 में 37 मामले, किन्नौर 2023 में नौ और 2024 में 7 मामले, कुल्लु में 2023 में 25 और 2024 में 16 मामले, मंडी 2023 में 50 और 2024 में 52 मामले, नुरपुर में 2023 में 14 और 2024 में आठ मामले, शिमला में 2023 में 34 और 2024 में 39 मामले, सिरमौर में 2023 में 39 और 2024 में 45 मामले, सोलन में 2023 में 19 और 2024 में 23 मामले, ऊना 2023 में 19 और 2024 में 14 मामले दर्ज हुए हैं।
अगर महिलाओं के प्रति क्रूरता के मामलों की बात करें, तो बीबीएन में 2023 में 16 और 2024 में 12 मामले दर्ज हुए हैं। बिलासपुर में 2023 में 24 और 2024 में 22 मामले, चंबा में 2023 में पांच और 2024 में चार मामले
