प्रदेश में पानी की समस्या दूर करेगी सरकार
विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे
दून में बोले उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में सिंचाई एवं पेयजल सुविधाओं को सुदृढ़ कर जन-जन का जीवन सरल बनाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को विकास की धारा से जोडऩे के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और इसी के तहत पेयजल समस्याओं को चरणबद्ध तरीके से दूर किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ये शब्द दून विधानसभा क्षेत्र में लगभग 12.50 करोड़ रुपए के विकास कार्यांे का लोकार्पण करने के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंनं बद्दी में बस स्टैंड और जलशक्ति विभाग के विश्राम गृह का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की बात कही। इस दौरान दून के विधायक चौधरी राम कुमार ने डिप्टी सीएम का गर्मजोशी से स्वागत किया।
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि नालागढ़ क्षेत्र में 70 प्रतिशत जल संसाधनों का उपयोग किया जा चुका है और मात्र 30 प्रतिशत ही भावी पीढ़ी के लिए बचा है, जो की बेहद चिंताजनक है। नालागढ़ में कई बड़े औद्योगिक घरानों ने भूजल के लिए 10 से 15 बोर कर दिए हैं। क्षेत्र में भूजल की किल्लत को देखते हुए इन उद्योगों को पानी की अपनी व्यवस्था करनी चाहिए। उपमुख्यमंत्री ने जल स्तर में भारी कमी पर चिंता व्यक्त की। डिप्टी सीएम ने सीमावर्ती दून और नालागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में चिट्टा तस्करों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा भी उपस्थित थे।
डिप्टी सीएम ने विपक्ष को सुनाई खरी-खरी
विपक्ष के निशाने पर आए दून के विधायक रामकुमार चौधरी के समर्थन में उतरते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि इस परिवार का बद्दी के विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान है।
