विजिलैंस ने 18000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट इंचार्ज
विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे
चम्बा विजिलैंस की टीम ने हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट प्रभारी को 18000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी ने एक मास्टर ट्रेनर से भारत सरकार के एक प्रोजैक्ट के तहत हुई पैमेंट की एवज में रिश्वत की मांग की थी। मास्टर ट्रेनर ने इसकी शिकायत विजलैंस में कर दी।
शिकायत मिलने के बाद विजिलैंस की टीम ने आज शुक्रवार को जाल बिछाकर आरोपी को रावी व्यू कैफे में रंगे हाथ दबोच लिया। रिश्वत के रूप में ली गई राशि भी बरामद कर ली है। मामले की पुष्टि डीएसपी विजिलैंस अभिमन्यु वर्मा ने की है। उन्होंने कहा कि आगामी जांच चल रही है।
