chambaHimachal Pradesh

चम्बा बालू नाला पुल पर जल्द सरपट दौड़ेंगे वाहन

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

चंबा। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर बालू नाला पर बने पुल पर जल्द ही वाहन दौड़ते नजर आएंगे। इस ट्री बीम ब्रिज का निर्माण 1.46 रुपये से हुआ है। अब इसके ऊपर गुजर रही बिजली की एलटी लाइन को हटाने का काम बाकी है। इस काम के लिए बिजली बोर्ड ने एक सप्ताह का समय मांगा है। लाइन हटने के बाद ब्रिज पर वाहनों की आवाजाही आरंभ हो जाएगी। इससे पूर्व नाले के दूसरे छोर से कच्चे मार्ग से ही वाहनाें की आवाजाही हो रही हैं। जिस वजह से कई बार वाहन चालकों को जाम की समस्या से दो-चार होना पड़ता रहा है। खैर, अब जल्द ही वाहन चालकों का सफर सुगम होने वाला है।
जानकारी के अनुसार भरमौर-पठानकोट हाईवे पर बालू नामक स्थान पर बहने वाला नाला बरसात और सर्दियों के दौरान विकराल रूप धारण कर लेता था। कई बार तो यहां पर नाले का जलस्तर अत्यधिक हो जाने पर वाहनों की रफ्तार पर भी रोक लगती रही है। ऐसे में हाईवे प्रबंधन ने लोगों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए बालू नाला पर ट्री बीम ब्रिज निर्माण करवाने को लेकर कदम ताल आरंभ की और 1.46 करोड़ रुपये से पुल का निर्माण करवाया
फुटपाथ की भी है व्यवस्था
ट्री बीम ब्रिज की सबसे बड़ी लोगों के लिए सहूलियत यह है कि डबल लेन ब्रिज के किनारे पर फुटपाथ की भी व्यवस्था रहेगी। नतीजतन, 21 मीटर स्पैन के इस ब्रिज के वाहनों के लिए सुचारू होने पर यहां से वाहनों के साथ पैदल लोग भी आवाजाही कर सकेंगे।
बालू नाला पर बने ट्री बीम ब्रिज के ऊपर से एक सप्ताह में एलटी लाइन के हट जाएगी। इसके बाद पुल को वाहनों के लिए सुचारू करने की योजना हैं।
नितिन महाजन, कनिष्ठ अभियंता, हाईवे प्रबंधन
बालू नाला पर बने ब्रिज के ऊपर से एलटी तारों के स्पेन को दूसरी ओर किया जा रहा है। जल्द ही बिजली कट लगाकर कार्य को अंजाम दिया जाएगा