पांगी में भारी बर्फबारी; शेष विश्व से कटा संपर्क, पानी की पाइपें जाम
विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे
जनजातीय उपमंडल पांगी मुख्यालय किलाड़ में एक फुट और ऊपरी क्षेत्रों में डेढ़ से दो फुट बर्फबारी हुई है। भारी बर्फबारी के कारण पांगी घाटी का संपर्क शेष विश्व से संपर्क पूरी तरह कट गया है।
पांगी घाटी को शेष विश्व से जोडऩे वाले मुख्य सहित अंदरूनी हिस्से के संपर्क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही ठप होकर रह गई है। बर्फबारी से तापमान के शून्य डिग्री से नीचे चले जाने से पेयजल आपूर्ति की पाइपें जाम हो गई। बर्फबारी के कारण पांगी घाटी का संपर्क शेष विश्व से कट गया है।