किसानों के समर्थन में आज पंजाब बंद, बस-ट्रेन सेवा रहेगी प्रभावित; खनौरी बॉर्डर पर हलचल शुरू
विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे
संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा ने मांगों के समर्थन में सोमवार सुबह सात से चार बजे तक बंद का आह्वान किया है। किसान नेता सरवण सिंह पंधेर के कहा कि उन्हें सभी वर्गों का समर्थन प्राप्त है
आज पंजाब बंद रहेगा। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मोर्चा ने मांगों के समर्थन में सोमवार सुबह सात से चार बजे तक बंद का आह्वान किया है। किसान नेता सरवण सिंह पंधेर के कहा कि उन्हें सभी वर्गों का समर्थन प्राप्त है। दुकानों से लेकर व्यापारिक संस्थान बंद रहेंगे। ट्रेन व बस सेवा भी प्रभावित रहेगी। सुबह 10 से लेकर दोपहर दो बजे तक बस सर्विस भी बंद रहेंगी। किसान और दोधियों ने भी बंद का समर्थन करते हुए सब्जी और दूध सप्लाई बंद रखने का फैसला किया है।
हालांकि पंधेर ने कहा कि बंद के दौरान किसी भी आपातकालीन सेवा में बाधा नहीं डाली जाएगी। बंद शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा। वहीं एसजीपीसी ने भी किसानों के बंद के समर्थन में अपने कार्यालय और संस्थानों में छुट्टी का एलान कर दिया है। किसान नेताओं ने आह्वान किया कि भारी संख्या में लोग उनके समर्थन में खनौरी और शंभू बॉर्डर पर पहुंचे। किसान नेता पंधेर ने कहा कि उनकी ओर से पिछले 34 दिनों में उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सुप्रीम कोर्ट के जजों को पत्र लिखे गए हैं, लेकिन किसी ने उनकी मांगों पर गौर नहीं किया और न ही बातचीत का प्रयास किया।
