chambaHimachal Pradesh

चुराह के बणातर पंचायत कुलीहोग में अचानक आग लगने से तीन मबेशियों की दम घुटने से मौत हो गई लाखों का समान जलकर राख हो गया

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

तीन मवेशियों की दम घुटने से मौत, दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई आग, दो परिवार प्रभावित
चुराह उपमंडल की बणतर पंचायत के कुलहोग गांव में शनिवार दोपहर बाद एक दो मंजिला मकान में आग लग गई है। इस अगनीकांड में करीब पांच लाख रुपए का नुकसान का हो गया है। दो परिवार प्रभावित हुए हैं। अधिकतर सामान जल चुका था। आग के चलते निचले हिस्से की गोशाला में बंधे तीन मवेशियों की दम घुटने से मौत हो गई। आग की इस घटना में मकान के उपरी रिहायशी हिस्से को भी काफी नुकसान हुआ है। आग की इस घटना में दो परिवार प्रभावित हुए हैं। आग लगने के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आरंभिक अनुमान में आग की इस घटना में करीब पांच लाख रुपए के नुकसान का आकलन किया। हलका पटवारी ने आग की घटना में हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार करके उपमंडलीय प्रशासन को सौंप दी है। प्रभावित परिवारों को अभी तक प्रशासन की ओर से कोई आर्थिक मदद नहीं मिल पाई है। जानकारी के अनुसार कुलहोग गांव के चेत राम और पालो के दोमंजिला के निचले हिस्से की गोशाला से अचानक आग का धुंआ उठना आरंभ हो गया।
गोशाला से धुंआ उठता देख मौके पर पारिवारिक सदस्यों संग ग्रामीण आ पहुंचे। उन्होंने तुरंत गोशाला में बंधे पशुओं को बाहर निकालने का प्रयास किया। मगर आग के धुंअे से दम घुटने के कारण तीन मवेशियों की मौत हो चुकी थी। बेकाबू आग ने मकान के उपरी रिहायशी हिस्से को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित करने के साथ ही आग पर काबू पाने के प्रयास आरंभ कर दिए। ग्रामीणों ने दमकल विभाग के सहयोग से कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मगर तब तक रिहायशी हिस्से में रखा अधिकतर सामान जल चुका था।