chambaHimachal Pradesh

मुंबई से डलहौजी घूमने आए पर्यटक की होटल में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

होटल में पर्यटक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे मेडिकल काॅलेज चंबा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के डलहौजी घूमने आए मुंबई के एक पर्यटक की माैत हो गई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात को होटल में पर्यटक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे मेडिकल काॅलेज चंबा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने कहा कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है