chambaHimachal Pradesh

श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा चंबा शहर

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

मुख्य चौक पर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर शोभायात्रा के दौरान राम रथ को खींचत
चंबा। जिला मुख्यालय चंबा में श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का एक वर्ष होने पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान सुबह एलईडी के माध्यम से मुख्य चौक पर अयोध्या से सीधा प्रसारण दिखाया गया। इसके बाद लोगों में हलवा वितरित किया गया। शाम के समय शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा शहर की परिक्रमा करने के बाद मुख्य चौक पहुंची। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। शहर भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान लोग प्रभु राम के भजनों पर खूब थिरके। श्रीराम लीला क्लब चंबा के प्रधान स्वप्न महाजन ने बताया कि इस आयोजन में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। बताया कि शाम के समय भी हलवा वितरित किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक पवन नैयर, डॉ. शिवदयाल शर्मा, श्री रामलीला क्लब के पूर्व प्रधान धीरज महाजन, दिनेश शर्मा, डॉ. पीके गुप्ता, महाराज कृष्ण बड़याल आदि मौजूद रहे।